तारीख: 28 जून 2025
70 के दशक के मशहूर गायक किशोर कुमार का निजी जीवन काफी उथल-पुथल भरा था। उन्होंने चार बार शादी की। पहली शादी 1950 में 21 साल की उम्र में बंगाली एक्ट्रेस-सिंगर रूमी घोष से की, लेकिन बाद में माना कि वे एक-दूसरे से बहुत अलग थे और उनकी नहीं बनी।
1960 में उन्होंने एक्ट्रेस मधुबाला से शादी की, जो दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। यह शादी उनकी मौत के साथ खत्म हुई। इसके बाद किशोर कुमार ने योगिता बाली से शादी की, लेकिन यह शादी केवल दो साल ही चली। एक पुराने इंटरव्यू में किशोर ने इसे ‘मजाक’ बताया था। आखिरी बार उन्होंने लीना चंदावरकर से 1980 में शादी की और 1989 में अपनी मौत तक उनके साथ रहे। किशोर ने कहा था कि उनकी शादियां अलग-अलग वजहों से टूटीं, लेकिन उन्होंने इसे जिंदगी का हिस्सा माना।